dbs Directory.com Not Sure हरे धनिया का फेस पैक कैसे बनाये (hare dhaniye ka face pack kase bnaye)

Ad Code

हरे धनिया का फेस पैक कैसे बनाये (hare dhaniye ka face pack kase bnaye)

हरे धनिया का फेस पैक कैसे बनाये



 हरे धनिया का फेस पैक कैसे बनाये  हरा धनिया हमारे घरो में आमतौर पर मिल जाता है | क्या आप जानते हो इसका इस्तेमाल चेहरे के लिए कितना लाभदायक  है | हरा धनिया हमारे चेहरे की बहुत सी समस्याओ को खत्म करता है | और यदि आपकी त्वचा तैलीय हो या ड्राई होतो इन दोनों समस्याओ का समाधान आसानी से कर सकते है | इसके अलावा चेहरे पर मुहासे को खत्म करने और त्वचा को स्वस्थ रखने व चमकदार बनाने में धनिया मददगार होता है | धनिया में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है | जैसे कैल्सियम ,पौटेशियम ,थाइमिन ,कैरोटीन,फास्फोरस के साथ -साथ इसमें विटामिन C और A प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | जो हमारे चेहरे के रंग को साफ करने और चेहरे से संबंधित सभी समस्याओ को खत्म करता है | धनिया से बनाये जाने वाले कुछ फेस पैक आप आगे पढ़ेगे जो आपकी त्वचा के लिए लाभदायक है  

हरे धनिया का फेस पैक कैसे बनाये


हरे धनिया का फेस पैक कैसे बनाये



एलोवेरा और हरा धनिया 


 दो चम्मच एलोवेरा और थोड़े हरे धनिये के पत्ते दोनों को मिक्स करके अब इसे 15 मिनट अपने चेहरे लगाकर छोड़ दे और  इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोले | एलोवेरा और धनिया का पेस्ट लगाने से आपके चेहरे के दाग -दब्बे समाप्त हो जायेगे और आपका रंग साफ हो जाता है | 



टमाटर और हरा धनिया ,गुलाबजल 


आधा टमाटर और दो चम्मच गुलाबजल व कुछ हरे धनिये की पत्तिया तीनो को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करे इसके बाद इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दे | फिर इसे ताजा पानी से धोले | इन तीनो का पेस्ट हमारे चेहरे की गंदगी को साफ करने और रंग को गोरा करने में मददगार होता है | 



हरा धनिया और चावल ,दही 


चावल व दही में धनिया की कुछ पत्तिया मिलाकर एक पेस्ट तैयार करे | और अब इस पेस्ट की मोटी  परत अपने चेहरे लगाये और सुखने के लिए छोड़ दे | यह पेस्ट आपके चेहरे को ताजगी प्रदान करेगा और मृत त्वचा को हटाकर चेहरे के रंग में निखार लाता है | 



एलोवेरा और हरा धनिया ,निम्बू 


दो चम्मच एलोवेरा में एक चम्मच नींबू का रस और कुछ पत्तिया हरे धनिये की डाले | तीनो का एक मिश्रण बनाकर चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दे | इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोले | 


हरा धनिया और दही ,जई 


इन तीनो का एक पतला पेस्ट तैयार करे अब इसे चेहरे व गर्दन  पर अच्छे से लगाए' और 20 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दे | फिर इसे ठंडे पानी से धोले | यह फेस पैक चेहरे से दाग -दब्बो को साफ करता है | 



हरा धनिया और दूध 


हरे धनिये की पत्तिया और दो चम्मच दूध दोनों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कीजिए अब इस मिश्रण को अपने चेहरे व गर्दन पर अच्छे से लगाले इस पैक को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दे | अब इसके बाद आप अपने चेहरे को धोले और दूध आपके चेहरे की गंदगी को साफ करता हे और धनिया चेहरे के रंग को निखार ने का काम करता है | इन दोनों का मिश्रण हमारे चेहरे के पिपंल्स को खत्म करने का काम करता है | 



हरा धनिया और टमाटर नींबू मुल्तानी मिट्टी 


दो चम्मच टमाटर का रस एक चम्मच नींबू का रस धनिया की पत्तिया तीनो को मिक्सी में पीसकर एक मिश्रण तैयार कर ले | अब इस मिश्रण में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाले अब इसे अपने चेहरे अच्छे से लगाले | और इसे  20 मिनट तक सूखने दे| अब इसके बाद इसे ठंडे पानी से धोले | टमाटर हमारे चेहरे को ब्लीच करने का काम करता है  नींबू हमारे चेहरे के कील - मुहासे दूर करने का काम करता है | और मुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे'पर झुर्रिया आने से रोकती है |और धनिया हमारे चेहरे'के रंग को निखारने का काम करता है |  


खीरा और चावल पाउडर नींबू हरा धनिया 


खीरा और धनिया को पीसकर एक मिश्रण बनाले और इस मिश्रण में एक चम्मच चावल का पाउडर 1/4 नींबू का रस सभी सामग्रियों को आपस में अच्छे से मिलाले अब इस मिश्रण को 10 मिनट तक लगाकर छोड़ दे | इस के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोलें | इस पैक में मिश्रित सभी सामग्रियां आपके चेहरे के रंग को साफ करने और स्वस्थ रखने में उपयोगी है |  

निष्कर्ष 


धनिया में बहुत से ऐसे तत्व पाए जाते हे जो हमारे चेहरे को सुन्दर व चमकदार बनाने में मददगार है | धनिया में प्रचुर मात्रा में विटामिन C और A के साथ -साथ कैल्सियम ,पौटेशियम ,थाइमिन ,कैरोटीन  जैसे पोषक तत्व पाए जाते है | जो हमारे चेहरे को सुन्दर बनाने के लिए बहुत आवश्क है | हरे धनिये का सही तरह से इस्तेमाल करने से हमारे चेहरे की रंगत को निखारने और झुर्रियों जैसी समस्याओ से निजात पाने के लिए कर सकते है |  

Post a Comment

0 Comments

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Close Menu