dbs Directory.com Not Sure बालो को लम्बा घना व चमकदार बनाने के घरेलु उपाय (Balo ko lamba karne ka Tarika)

Ad Code

बालो को लम्बा घना व चमकदार बनाने के घरेलु उपाय (Balo ko lamba karne ka Tarika)

बालो को लम्बा घना व चमकदार बनाने के घरेलु उपाय,बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए
(Balo ko lamba karne ka Tarika)










बालो को लम्बा घना व चमकदार बनाने के घरेलु उपायआजकल सभी लोग अपने बालों की समस्या से परेशान है | किसी को डैंड्रफ और कोई अपने दो मुहे बालों से परेशानहै | इसके अलावा बालों का सफ़ेद होना,बालों का रूखापन ,बालो का अधिक झड़ना ,गंजापन होना आदि परेशानियो से लोग बहुत अधिक परेशान हो रहे है | इन परेशानियो को दूर करने के लिए वह तरह -तरह की चीज़ो का उपयोग करते है | जैसे कैप्सूल,तेल ,ब्लीच ,तरह -तरह के इलाज | इसके बाद उनकी समस्या खत्म होने के बजाय बढ़ जाती है | इन समस्याओ को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ घरेलु उपाय है | जिनसे ना सिर्फ आपकी समस्याए खत्म हो जाएगी और आपके बाल लम्बे और चमकदार व घने हो जायेगे |

 

यह देखेचेहरे को चमकदार बनाने के उपाय

 

बाल झड़ने के कारण :

 

बाल झड़ने के बहुत से कारण हो सकते है | जिन्हे पहचाना ना जाये तो बालों की समस्या बढ़ सकती है | कुछ कारण इस प्रकार हे -

 


. विटामिन A ,B ,C ,D,E की कमी से 

. आयरन की कमी

. वजन घटाने की वजह से

. उम्र बढ़ना,रोजाना शैम्पू करने से, बालों को ब्लीच कराने से

हेयर -ड्रायर रोज करने से,आयोडीन ,B COMPLEX ,COFFER ,POATSIUM की कमी से

. तनाव के कारण, कम सोने के कारण ,तरह -तरह की शैम्पू के कारण

अधिक तला -बुना खाने के कारण, खून के सर्कुलेसन का कम होना

खाने में प्रोटीन की कमी होना

बालों में पर्याप्त मात्रा में तेल ना लगाने के कारण

               
बालों को सुन्दर चमकदार घना बनाने के लिए खाये जाने फल,बालों के लिए आवश्यक डाइट

बालों को सुन्दर चमकदार घना बनाने के लिए खाए जाने वाले  फल :

गाजर:से हमे विटामिन A प्राप्त होता है | इससे हमारे बाल चमकदार व मजबूत बनते इसके अलावा साबुत अनाज व फलियां बालों के लिए पोषण का कार्य करते है |

सुखाआलू भुखारा:आयरन की कमी को दूर करता है व बालों को सुन्दर और मजबूत बनता है | सके अलावा चुकुंदर भी बालों की लम्बाई बढ़ाने में मददगार होता हे |

 

हरे मटर:के अन्दर आयरन ,जस्ता ,विटामिन B प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | यह बालों को झड़ने से रोकता है व बालों को मजबुत बनाता है |

 

जई(ओट्स):इसमें फाइबर ओमेगा ,फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हे यह बालों की लम्बाई को बढ़ाते है | 

 

झींगा:इसमें विटामिन B 12,जस्ता ,लोहा पाया जाता है जो बालों को झड़ने से रोकता है और बालों की लम्बाई को बढ़ाता है


अख़रोट:इसमें जस्ता ,लोहा ,विटामिन B1,B6,B9 व प्रोटीन पाया जाता है | जिससे हमारे बाल झड़ना बंद हो जाते है व सुन्दर चमकदार हो जाते है |

अंडा इसमें जस्ता,लोहा,फाइबर,ओमेगा ,फैटी एसिड, विटामिन B 12 ,B 7 पाये जाते है | जिससे हमारे बाल झड़ना बंद हो जाते है व सुन्दर चमकदार हो जाते है |


नींबू:समें विटामिन C व B पाया जाता है जो बालों को खबसूरत बनाता है | डैंड्रफ की समस्या को दुर करता है |


पपीता:पपीता का उपयोग हम दो मुह बालों की समस्या को समाप्त करने के लिए करते है | जिससे हमारे बाल झड़ना   बंद  हो जाते है व सुन्दर चमकदार हो जाते है |
 

 

विटामिन:A ,B ,C ,D,E इन सभी विटामिन्स की पूर्ति के लिए हमे अपने खाने में कुछ चीज़ो को शामिल करना होगा | गाजर ,सकरकन्दी ,पालक हरी पत्तेदार सब्जिया आम ,पपीता ,मेवे,अंडा ,मछली ,दही ,अमरुद ,बादाम ,चुकन्दर ,शिमला मिर्च ,आलू ,मशरूम ,ब्रोकली ,सोयाबीन ,संतरा अंगूर ,आंवला ,प्याज ,दूध आदि |
 

    यह भी देखे = ग्लोइंग स्किन के लिए जूस

                                 

                                                                          

बालो को लम्बा घना व चमकदार बनाने के घरेलु उपाय(,बालों के लिए सबसे अच्छा हेयर ऑयल

लंबे और घने बालों के लिए सबसे अच्छे घरेलू तेल के उपाय 

 

 1. विधि :

          . 4 चम्मच अरंडी या जैतून का तेल 
            .1 चम्मच कलोंजी   

इन तीनो को मिलाकर व  एक बर्तन मे  डालकर  24 घण्टे के लिए रख दे  उसके बाद एक काँच की बोतल मे डालकर रख  दे | जब इस तेल का उपयोग करे उससे पहले बोतल को हिला ले |    

 

2 . विधि :

  .6 लहसुन की कलिया
  .2 कप नारियल का तेल 
  .1 नींबू का छिलका ,15 मिठे नीम की  पत्तिया  

लहसुन छोटा - छोटा काट ले और नींबू के ऊपर का छिलका उतार ले | इन सब को मिलाकर व एक बर्तन मे डालकर 24 घण्टे के लिए रख दे उसके बाद एक काँच की बोतल मे डालकर रख दे | जब इस तेल का उपयोग करे उससे पहले बोतल को हिला ले |

3. विधि :

  .6 कलि लहसुन की 
  .12 चम्मच सरसो 
  .5 चम्मच नारियल तेल       

 एक काँच की बोतल लीजिए इन तीनो चीज़ो को काँच की बोतल में डाल  दीजिए  |  उपयोग  मे  लेने  से पहले काँच की बोतल को धुप 2 घण्टे छोड़ दे| जब इस तेल का  उपयोग करे  उससे  पहले  बोतल   को हिला ले |      

 

 4. विधि :

  .कलि लहसुन की ,
  .सरसो तेल , 
  .कप नारियल का तेल 
  .3 विटामिन E की  कैप्सुल 

एक बर्तन ले उसके अन्दर लहसुन सरसो व नारियल का तेल डाले | उसे धीमी आँच पर 20 से 25 मिनट तकपकाये  उसके बाद उसे ठण्डा होने के लिए छोड़ दे | उसके बाद इसे काँच की बोतल मे छान ले और उसकेअन्दर विटामिन E की कैप्सुल डाले | जब इस तेल का उपयोग करे उससे पहले बोतल को हिला ले |


5. विधि :

  .कप सरसो तेल,
  .1 चम्मच मैथी पाउडर   
  .1 चम्मच आँवला पाउडर 
  .2 छोटी चम्मच मेहंदी 

एक बर्तन ले उसके अन्दर कप सरसो तेल,चम्मच मैथी पाउडर ,1 चम्मच आँवला पाउडर ,छोटी चम्मच मेहंदी इन सबको कम आँच पर 20 से 25 मिनट तक पकाये और उसे ठण्डा होने के लिए छोड़ दे | इसे एक बोतल मे डालकर रख दे | 


6. विधि :
 
  • 3 चम्मच नारियल का तेल 
  • चम्मच मैथी दाने 
दोनों को एक बर्तन डाले उसे बहुत  धीमी आँच पर 10 से 15 मिनट तक पकाये | इस के बाद उसे ठण्डा होने के लिए छोड़ दे | फिर इसे एक बोतल मे डालकर रख दे | 

7. विधि :

  • 4 चम्मच मैथी दाने 
  • 7 लौंग
  • 15 मिठे नीम की पत्तिया
  • 15 पुदीना की पत्तिया 
  • 4 चम्मच कलोंजी 
  • कप सरसो तेल  


मैथी,लौंग,मिठे नीम की पत्तिया,पुदीना की पत्तिया कलोंजी सबको मिलाकर एक पेस्ट तैयार करे |और एक बर्तन उसमे 4 कप सरसो तेल डाले और बनाये हुए पेस्ट को भी इसमे डाल दे|फिर धीमी आँच पर 25 मिनट तक पकाये | इस के बाद उसे ठण्डा होने के लिए छोड़ दे| फिर इसे एक बोतल मे डालकर रख दे | 


8 विधि :
 
  • चम्मच मैथी दाने,
  • 1 चम्मच कलोंजी,
  •  बादाम 
  • 2 लाल प्याज ,
  • 8 गुड़हल के फूल ,20 गुड़हल की पत्तिया,
  • 30 मिठे नीम की पत्तिया 

एक   बर्तन  ले  उसके  अन्दर  सभी  सामग्री  को  डाले |  फिर  धीमी  आँच  पर   25  मिनट  तक  पकाये |  इस के बाद उसे ठण्डा होने के लिए छोड़ दे | फिर इसे एक बोतल मे डालकर रख दे | 
 

9. विधि :

  • 3 कप नारियल का तेल
  • लाल प्याज 
  • 25 मिठे नीम की  पत्तिया    
  • आँवला पाउडर 
  • 1 चम्मच अलशी 
  • 4 चम्मच अरंडी तेल
लाल प्याज,मिठे नीम की  पत्तिया,आँवला पाउडर ,अलशी फिर एक   बर्तन  ले  उसके  अन्दर  सभी  सामग्री  को  डाले |  फिर  धीमी  आँच  पर   25  मिनट  तक  पकाये |  इस के बाद उसे ठण्डा होने के लिए छोड़ दे | फिर इसे एक बोतल मे डालकर रख दे | 


10. विधि : 

        .कप सरसो तेल
        . 1 चम्मच अजवाइन 
        . कलि लहसुन की 
        . 1 चम्मच कलोंजी ,2अदरक टुकड़े

अजवाइन ,लहसुन, कलोंजी , अदरक सभी सामग्री को मिलाकर हल्के हाथ से कुटे और एक बर्तन सरसो तेल डाले उसका अन्दर अजवाइन , लहसुन, कलोंजी , अदरक का कुटा हुआ पेस्ट डाल | फिर धीमी आँच पर 25 मिनट तक पकाये | इस के बाद उसे ठण्डा होने के लिए छोड़ दे | फिर इसे एक बोतल मे डालकर रख दे |

11 . विधि : 

  •  बादाम तेल  
  • 2 कपअरंडी  
  • कप सरसो तेल   
  • 2जैतून का तेल  
  • तिली तेल
  • 3 कप नारियल का तेल
इन सभी तेलों को मिलाले एक  बोतल मे डालकर रख दे |जब इस तेल का उपयोग करे उससे पहले बोतल को हिला ले |


Post a Comment

3 Comments

Unknown said…
best home remedy
Unknown said…
nice information
Unknown said…
This is really amaging.i feel very good when I used this.

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Close Menu